हेल्दी लाइफ के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड

फूड का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। कहा जाता है, अगर आप अच्छा खाते हैं तो आपकी सोच भी अच्छी होती है। यानि आपका विकास भोजन पर आधरित है। 16 अक्टूबर यानी कल वर्ल्ड फ़ूड डे है।

Update: 2022-10-15 05:59 GMT

 फूड का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। कहा जाता है, अगर आप अच्छा खाते हैं तो आपकी सोच भी अच्छी होती है। यानि आपका विकास भोजन पर आधरित है। 16 अक्टूबर यानी कल वर्ल्ड फ़ूड डे है। हर साल इस दिन लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया जाता है। हेल्दी रहने के लिए क्या खाना जरूरी है, इसकी जानकारी दी जाती है। कई लोग भोजन को लेकर बहुत लापरवाह होते हैं। बस उन्हें खाने को कुछ भी चाहिए....चाहे वो भोजन कितना भी अनहेल्दी हो.... ऐसे लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं और डॉक्टर के यहां चक्कर लगाते हैं। तो आइए इस वर्ल्ड फ़ूड डे के खास मौके पर पौष्टिक आहार के बारे में बताते हैं, जो आपके जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

सब्जियां और फल

अगर आप बीमारी से कोसों दूर रहना चाहते हैं तो अपने डाइट में नियमित तौर पर हरी सब्जियां और फल जरूर शामिल करें। ये शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

दाल

दाल पौष्टिकता से भरपूर है। इसमें प्रोटिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अपने भोजन में दाल का सेवन अवश्य करें। आप अरहर, मूंग, चना, आदि दाल को भोजन का हिस्सा बनाएं। ये आपको बीमारी से बचाने में मदद करते हैं।

काजू, बादाम, पिस्ता

ड्राई फ्रूट्स को भी अपने खाने में शामिल करें। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं।

डेयरी प्रोडक्टस

डाइट में दूध, दही, पनीर, घी, छाछ का जरूर सेवन करें। इससे आपके शरीर में कैल्शियम, विटामिन-D और भी कई पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। ये पाचन के लिए भी सहायक है।

अंडे

अंडे में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से दिमाग का भी विकास होता है । एक्सपर्ट के अनुसार अंडे खाने से यादादश्त मजबूत होती है।


Tags:    

Similar News

-->