पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Update: 2023-07-09 07:17 GMT
पीरियड महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड के दिन, महिलाओं के लिए मुश्किल भरे होते हैं। इन दिनों में कुछ महिलाओं को अधिक तो कुछ को कम दर्द होता है। इसके अलावा अपच, ऐंठन, ब्लोटिंग और भी कई परेशानियां होती हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द को ज्यादातर महिलाएं बर्दाश्त करने की कोशिश करती हैं। लेकिन इन दिनों में हद से ज्यादा दर्द होना सही नहीं है। अगर आपको पीरियड्स में हर महीने बहुत अधिक दर्द होता है, तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। पीरियड के दिनों में हल्के-फुल्के दर्द को कम करने के लिए कई घरेलू नुस्खे और फूड्स कारगर हैं।
ऐसे ही 4 चीजों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। एक्सपर्ट की बताई इन 4 चीजों को अगर आप डाइट में शामिल करेंगी, तो पीरियड्स के दर्द में राहत मिलेगी। इस बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका गोयल सर्टिफाइड डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह पिछले कई सालों से डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए, लोगों की सेहत सुधारने में मदद कर रही हैं।
तरबूज
पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए डाइट में तरबूज को शामिल करें। अक्सर महिलाओं को इन दिनों में पेट फूलने की समस्या हो जाती है, तरबूज इसमें राहत पहुंचाता है। इससे ब्लोटिंग कम होती है और शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को भी यह कम करता है।
चुकंदर
चुकंदर सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। पीरियड के दिनों में महिलाओं को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। वहीं, इन दिनों में होने वाली ब्लीडिंग से शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। ऐसे में चुकंदर का सेवन जरूर करें। चुकंदर से शरीर को एनर्जी मिलती है और इसमें मौजूद फोलिक एसिड व आयरन से खून की कमी दूर होती है।
नींबू
पीरियड्स में एक्सपर्ट नींबू-पानी पीने की सलाह देती हैं। नींबू में विटामिन सी होता है। इससे रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट मिलती है। कुछ हद तक इससे क्रैम्प्स में भी राहत मिलती है। मूड स्विंग्स और कमजोरी से भी बचाव होता है।
अदरक
अदरक का सेवन काफी हद तक ब्लोटिंग (ब्लोटिंग को दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खे)और क्रैम्प्स को कम करने में मदद कर सकता है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह हार्मोनल बैलेंस में मदद कर, दर्द को भी कम करता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->