सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है नाशपाती का सेवन

फलों को खाने से व्यक्ति तंदुरुस्त रहता है क्योंकि उनमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं

Update: 2021-03-08 12:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  फलों को खाने से व्यक्ति तंदुरुस्त रहता है क्योंकि उनमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। फल हमें बिमारियों से दूर रखते हैं और ताकतवर बनने में सहायता करते हैं। फलों को खाने से सिर्फ शरीर ही नहीं दिमाग भी स्वस्थ रहता है। कुछ फल सदाबाहर होते है तो कुछ सिर्फ निर्धारित मौसम में ही पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है नाशपाती। ये एक मोटे छिलके वाला फल होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती का वैज्ञानिक नाम 'पायरस' है और अंग्रेजी में इसे 'पियर' कहते हैं। ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नाशपाती में फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए मददगार है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि नाशपाती का सेवन करना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है?

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है नाशपाती का सेवन
एनीमिया
नाशपाती को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें नाशपाती का सेवन करना चाहिए। ये एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है।
पाचन
नाशपाती को भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों
नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।
एनर्जी
शरीर में एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो आप नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं। इतना ही नहीं ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->