Iftar Recipe: रमजान में इफ्तार के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट वेज कबाब, विधि है आसान

Update: 2025-03-04 04:10 GMT
Iftar Recipe: रमजान के महीने में जो लोग रोजा रखते हैं, वो शाम में इफ्तार करके ही उपवास खोलते हैं। इफ्तारी के लिए हर कोई दिन के समय तरह तरह के पकवान बनाता है। इसी के चलते हम आपको आज यहां वेज कबाब बनाना बताएंगे, ताकि आप भी इफ्तारी के समय कुछ स्वादिष्ट परोस सकें।
वेज कबाब बनाने का सामान
1 कप काबुली चना (8 घंटे भिगोकर उबला हुआ)
1 उबला हुआ आलू
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच बेसन (भुना हुआ)
2 बड़े चम्मच तेल (तलने के लिए)
R
विधि -
वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए चनों को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
ध्यान रखें चने को एक दम न पीसें।
दरदरा चना पीसने के बाद इसमें उबला और मैश किया हुआ आलू मिलाएं।
अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, भुना हुआ बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालें।
सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा मिश्रण बना लें।
मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या टिक्की के आकार के कबाब बना लें।
यदि मिश्रण बहुत नरम लगे, तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर सही टेक्ट्सचर दें।
तवे पर थोड़ा सा तेल गरम करें और कबाब को धीमी आंच पर शैलो फ्राई करें।
दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।
Ramadan 2025 Iftar Kebab Recipe Ghar Par Kabab Kaise Banaye in Hindi
6 of 7
Kabab - फोटो : instagram
हेल्दी ऑप्शन के लिए कबाब को एयर फ्रायर में 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
हरी धनिया-पुदीना चटनी, मीठी इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
Tags:    

Similar News