सामग्री:
8-10 मिनी इडली
2-2 टेबलस्पून मूंगफली और चने की दाल
1-1 टेबलस्पून उड़द दाल और इमली का पल्प (ऐच्छिक)
2 साबूत लाल मिर्च
2-2 टीस्पून तिल और सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
आधा टीस्पून जीरा
थोड़े-से करी पत्ते
1 टीस्पून गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
नमक स्वादानुसार
घी आवश्यकतानुसार
विधि:
पैन में मूंगफली, साबूत लाल मिर्च, चना दाल, उड़द दाल, तिल, नारियल, जीरा और करीपत्ते को भून लें.
आंच बंद करके ठंडा होने दें. ब्लेंडर में डालें.
इसमें नमक, इमली का पल्प और गुड़ मिलाकर पीस लें.
एक दूसरे पैन में घी गरम करके इडली डालकर हल्का-सा भून लें.
आंच बंद करके पौड़ी मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और सर्व करें.