अगर फेस्टिव सीजन की छुट्टियों में घूमना चाहते हैं विदेश,तो जान ले कुछ जरुरी बातें

चाहते हैं विदेश,तो जान ले कुछ जरुरी बातें

Update: 2023-10-11 08:11 GMT
विदेश यात्रा का नाम सुनते ही कौन वहां नहीं जाना चाहेगा? वैसे भी त्योहारी सीजन की छुट्टियां चल रही हैं। लेकिन जिन लोगों की लाइफस्टाइल काफी बिजी होती है उनके लिए विदेश दौरे पर जाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हम इसका समाधान लेकर आए हैं। भारत के पास कुछ देश हैं, जहां आप आसानी से 4 से 5 घंटे में फ्लाइट से पहुंच सकते हैं।आप भारत से मलेशिया सिर्फ चार घंटे में पहुंच सकते हैं। मलेशिया एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन होने के साथ-साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है। मलेशिया अपने सफेद रेत समुद्र तटों और पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
आप भारत से मालदीव सिर्फ चार घंटे में पहुंच सकते हैं। यह कपल्स के बीच सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अगर आप बीच लवर हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है, आप यहां कई वॉटर एक्टिविटीज के लिए भी जा सकते हैं और यहां का लजीज खाना आपका दिल जरूर जीत लेगा।
अगर आपका बजट बहुत कम है, लेकिन आप विदेश घूमना भी चाहते हैं तो आपको सिंगापुर बहुत पसंद आएगा। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही खूबसूरत आइलैंड सिटी आपको खुश कर देगी। यह शहर परिवार के साथ घूमने के लिए एकदम सही है। आप बैंगलोर से सिंगापुर 4 घंटे 30 मिनट में आसानी से पहुंच सकते हैं।दुबई एक ऐसी जगह है, जिसकी खूबसूरती हर कोई करीब से देखना चाहता है। यहां की जगमगाती सड़कें और ऊंची-ऊंची इमारतों को लोग पसंद करते हैं। दुबई अपने लजीज खाने के लिए भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। भारत से इस खूबसूरत शहर तक आप मात्र 3 घंटे 35 मिनट में पहुंच सकते हैं।
Tags:    

Similar News