दिखना है रानियों की तरह खूबसूरत तो चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक

बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती थीं।

Update: 2023-06-04 17:42 GMT

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क | Ancient Beauty Secrets: आपने अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियलों में खूबसूरत रानियों को देखा होगा है। उन्हें देखकर एक ही ख्याल आता है कि उस समय में ब्यूटी प्रोडक्ट्स होते नहीं थे, तो ऐसे में ये रानियां इतनी खूबसूरत कैसे दिखती थीं। जैसे आज के समय में महिलाएं अपनी स्किन और चेहरे के निखार का ख्याल रखने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, ठीक उसी तरह से उस समय की महिलाएं अपने निखार को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती थीं।

आज के समय में चाहे कितने तरीके के ब्यूटी प्रोडक्ट आते हों, या कितने ही स्किन केयर ट्रीटमेंट कराए जाएं, पर जितना निखार उस समय की महिलाओं के चेहरे पर था, उसको टक्कर देना काफी मुश्किल है। आज के लेख में हम आपको प्राचीन काल की रानियों के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी रानियों की तरह ग्लो कर सके।

एक्ने और पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी फेसपैक का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए आपको बस तुलसी को पीसकर उसमें दही मिलाना है। तुलसी पीसने से पहले आप पत्तों को साफ जरूर कर लें। इसके बाद इस पेस्ट में दही और एलोवेरा जेल लगाकर चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा खूबसूरत बनेगी।

दादी-नानी के समय में भी नीम का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता था। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसको लगाने के लिए आपको बस नीम की पत्तियों को पीसना है। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद सादा पानी से इसे धो लें।

शहद के मास्क को इस्तेमाल करते वक्त आपको बस शहद के साथ एक केले को मैश करना है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। इससे चेहरे को नमी भी मिलती है।

Tags:    

Similar News

-->