हार्ट को रखना है एक दम स्वस्थ तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

Update: 2023-09-21 16:35 GMT
लाइफस्टाइल: भागदौड़ भरी लाइफ और काम का बोझ इतना हो गया है की लोगाें के पास अपने खुद के लिए समय नहीं है। ऐसे में वो खुद भी कई बीमारियों का शिकार हो जाते है। इन बीमारियों मंे से ही एक है हार्ट की बीमारी। ऐसे में आप अगर अपने हार्ट को स्वस्थ बनाए रखना चाहते है तो आज आपको बता रहे है की आपको किन चीजों का सेवन करना है।
टमाटर
आपको अपने हार्ट को स्वस्थ बनाए रखना है तो आपको टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टमाटर में विटामिन-ए, सी, इ, अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं। ऐसे में टमाटर के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। ?
अंगूर
इसके साथ ही आप अंगूर का सेवन कर सकते है। ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अंगूर में पोटेशियम पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करता है। उच्च रक्तचाप से हृदय की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->