आज हम आपको बता रहे हैं पालक-मूंग दाल चीला बनाने की आसान विधि. यदि आप ब्रेड, पोहा और साबूदाना खाकर बोर हो गए हैं, तो चलिए ट्राई करते हैं टेस्टी और हेल्दी चीला रेसिपी
सामग्री:
1 कप पीली मूंग दाल (भिगोई और पानी निथारी हुई)
2 टेबलस्पून दही
आधा कप पालक (कटा हुआ)
1 प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)
थोड़ा-सा हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
आधा-आधा टीस्पून जीरा, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर
आधे नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए तेल
विधि:
मूंग दाल में थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें.
इस पेस्ट में तेल को छोड़कर सारी सामग्री मिलाएं.
नॉन स्टिक तवे पर तेल लगाएं और 1 टेबलस्पून दाल का पेस्ट फैलाएं.
दोनों तरफ से तेल लगाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें.
हरी चटनी के साथ सर्व करें