अगर आपको रात को नींद न आने की बीमारी है, तो इन चीजों से करें परहेज

Update: 2022-11-11 07:01 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें रात में नींद नहीं आती है। रात को नींद न आने की कई वजह हो सकती हैं। इनमें प्रमुख तनाव और देर रात मोबाइल स्क्रॉलिंग हैं। लोग देर रात तक मोबाइल स्क्रीन पर टकटकी लगाए रहते हैं। इससे रातों की नींद गायब हो जाती है। वहीं, तनाव के चलते भी रात में नींद नहीं आती है।

विशेषज्ञों की मानें तो मोबाइल से नीली रोशनी निकलती है। इस रोशनी से आखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल नींद में खलल आती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करें। 
कॉफी न पिएं
कई लोगों को रात में सोने के समय कॉफी पीने की आदत है। इस आदत को बिल्कुल बदल लें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सोते वक्त कॉफी पीने से नींद गायब हो जाती है। इसके लिए शाम में 6 बजे के बाद कॉफी पीने से परहेज करें। इसमें कैफीन पाया जाता है, जिससे नींद ने खलल पैदा होती है।
मोबाइल से करें परहेज
अक्सर लोग रात को बिस्तर पर लेटकर घंटों मोबाइल स्क्रॉलिंग करते हैं। इससे रातों की नींद गायब हो जाती है। अगर आप भी देर रात मोबाइल चलाते हैं, तो इससे परहेज करें। अगर आप रात में काम करते हैं, तो नाइट लाइट एप्लीकेशन यूज करें।
सोने से पहले खाने से करें परहेज
सोने से पहले खाने से पेट में जलन, एसिड रिफ्लक्स यानी एसिडिटी और डकार आदि की समस्या हो सकती है। इससे नींद में खलल आती है। इसके लिए सोने से 2 घंटे पहले रात का डिनर करें। वहीं, सोने से पहले लाइट वॉकिंग जरूर करें। एक चीज का ध्यान रखें कि रात में लाइट डिनर करें। अत्यधिक खाने से अपच की समस्या हो सकती है।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Tags:    

Similar News