High Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, ऐसे में आज हम आपको एक आयुर्वेदिक औषधि बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पा सकते है|
अर्जुन की छाल का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से आयुर्वेदिक दवाओं के लिए सदियों से किया जा रहा है. यह कार्डियोटॉनिक के रूप में कार्य करता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है|
हम बात कर रहे हैं कि अर्जुन के पेड़ की छाल के बारे में. इससे रोजाना खाने से कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा मिल सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट कोलेस्ट्रॉल मरीज को रोजाना अर्जुन की छाल खाने की सलाह देते हैं|
अर्जुन के पेड़ की छाल में मौजूद हाइपोलिपिडेमिक कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी हैं, इस पेड़ का छल कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को भी कम करता है|
इसके सेवन के लिए अर्जुन की छाल का सेवन काढ़े के रूप में कर सकते हैं. 3 कप पानी में 3 ग्राम अर्जुन की छाल और 2 ग्राम दालचीनी को कूटकर डाल दें और पानी को उबालें. जब कप का पानी एक कप रह जाए तब गैस बंद करें और इस काढ़े का सेवन करें|
आप चाहें तो इसे पानी या दूध के साथ भी ले सकते हैं. इसके लिए आप 1-2 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसे दूध, पानी या शहद के साथ मिक्स करके लें.
इसको 35 साल से लेकर 70 साल तक के व्यक्ति इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए|