Hypertension रहता है तो भूलकर भी न करे इन चीजों का सेवन

Update: 2024-08-17 10:54 GMT

Hypertension उच्च रक्तचाप: हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या पैदा होती है। साथ ही हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी होने का डर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए। जिससे हार्ट फेलर, किडनी फेलियर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्या से बचा जा सके। हाई ब्लड प्रेशर होने पर Sodium की कम मात्रा खाने की सलाह दी जाती है। सब्जियों को हेल्दी विकल्प माना जाता है। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिनमे सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इन्हें खाते समय कुछ सावधानी रखनी जरूरी है।

पालक
पालक कई जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसे खाने की सलाह अक्सर दी जाती है। पालक में सोडियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। 100 ग्राम पालक में 79 मिलीग्राम सोडियम होता है। पालक में अलग से नमक डालने पर सोडियम की मात्रा बढ सकती है। जो हाई ब्लड प्रेशर के लिए सही नहीं है।
मेथी के पत्ते
मेथी को कई सारी बीमारियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन मेथी के पत्तों को खाते वक्त भी अलग से नमक डालने से बचें। मेथी में मौजूद सोडियम पर्याप्त होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज ज्यादा सोडियम खा सकते हैं। जो नुकसानदेह होता है।
लेटस लीव
सलाद के पत्तों में भी पालक की मात्रा के बराबर ही सोडियम पाया जाता है। ऐसे में इसे नमक डालकर खाना High blood pressure मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप इसे खाना चाहते हैं तो हाई पोटैशियम फूड के साथ खाएं।
काजू नट्स
काजू कैलोरी और फैट से भरपूर होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। उन्हें काजू खाने से परहेज करना चाहिए।
खरबूजा
खरबूजा में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। खरबूज को खाना है तो हमेशा लो सोडियम फूड के साथ मिक्स करके खाएं।
Tags:    

Similar News

-->