नींबू पानी इस वक्त पिएंगे तो मिलेगा भरपूर फायदा

Update: 2023-09-29 15:16 GMT
लाइफस्टाइल: नींबू पानी पीने का क्रेज इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है। हर कोई नींबू पानी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहा है। ऐसा करना काफी फायदेमंद भी है। क्योंकि ये सेहत को ढे़र सारे लाभ पहुंचाता है। एक्सपर्ट भी नींबू पानी पीने की सलाह देतो हैं। अक्सर जो लोग वजन घटाते हैं वो सुबह के वक्त खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, ताजगी भी बनी रहती है और आप हाइड्रेट भी रहते हैं। वहीं अक्सर कुछ लोग खाना खाने के बाद नींबू पानी पीते हैं।
अब सवाल है कि क्या ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? वहीं कुछ लोगों का सवाल होता है कि नींबू पानी पीने का सबसे बेस्ट टाइम क्या होता है? इन सभी सवालों का जवाब दे रही हैं डायटीशियन लवलीन कौर। डायटीशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।
नींबू पानी इस वक्त पिएंगे तो मिलेगा भरपूर फायदा
एक्सपर्ट कहती हैं कि बॉडी डिटॉक्स और एनर्जी के लिए सुबह के वक्त नींबू पानी पीना सही है लेकिन पाचन और न्यूट्रिशन के लिए खाना खाने के 30 मिनट बाद नींबू पानी पीना सबसे बेस्ट माना जाता है। ऐसा इसलिए कि ये क्योंकि ये डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज करने में मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है जिससे सुबह मल त्यागने में आसानी होती है।इसके अलावा खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से इसमें मौजूद विटामिन सी भोजन से माइक्रो न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन (इन हैक्स की मदद से बढ़ाएं आयरन) को अवशोषित करने में मदद करता है। अगर आपको खून की कमी है तो आप इस वक्त नींबू पानी पी सकते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार हो सकता है।
यह भी पढ़ें-Expert Tips: रोज नींबू पानी पीने से होंगे ये 5 लाभ
नींबू पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? 
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
बॉडी डिटॉक्सिफाई होता है। (इन टिप्स की मदद से शरीर को डिटॉक्स करें)
दिल स्वस्थ रहता है।
त्वचा की समस्याएं दूर होती है।
शरीर का पीएच बैलेंस मेंटेन होता है
Tags:    

Similar News

-->