अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं तो अपनाएं ये टिप्स

आधुनिक समय में प्रूदषण और तनाव की वजह से बालों की समस्या आम हो गई है। इनमें असमय बालों का पकना, गिरना और डैंड्रफ मुख्य हैं।

Update: 2020-10-18 11:12 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आधुनिक समय में प्रूदषण और तनाव की वजह से बालों की समस्या आम हो गई है। इनमें असमय बालों का पकना, गिरना और डैंड्रफ मुख्य हैं। विशेषज्ञों की मानें तो विटामिन-सी की कमी से बालों की समस्या होती है। हालांकि, डैंड्रफ यानी रूसी प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से होती है। अगर नियमित अंतराल पर बालों को अच्छी तरह से नहीं धोते हैं, तो बाल गंदे होने लगते हैं। जबकि बालों में रूसी भी आ जाती हैं। साथ ही बालों का विकास रुक जाता है। इसके लिए जरूरी है कि बालों को नियमित अंतराल पर शैंपू से धोएं। जबकि बालों की मालिश भी करें। इसके लिए आप बादाम अथवा नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे बालों को पोषण मिलता है। अगर इसके बावजूद बालों की रूसी नहीं जाती है, तो आप इन कारगर घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं-

-बालों से रूसी हटाने के लिए नींबू, दही और तेल को मिलाकर बालों में लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धोएं। इस उपाय को सप्ताह में दो बार अपनाएं। इससे बालों की रूसी गायब या खत्म हो जाती है।

-आप रूसी से निजात पाने के लिए अंडे की जर्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रूसी हट जाते हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि इसकी गंध खराब होती है। अतः यूज करने के बाद बालों को प्लास्टिक से कवर जरूर करें।

-बालों से रूसी हटाने के लिए शैंपू की जगह बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। यह नेचुरल तरीके से रूसी को हटाने में कारगर उपाय है।

-आप चाहे तो सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके यूज के 20 मिनट बाद बालों को धोएं। इसके इस्तेमाल करने से बालों की रूसी से निजात मिलता है।

- आप चाहे तो माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपनी आवश्यकतानुसार माउथवॉश और पानी ( एक चम्मच माउथवॉश और नौ चम्मच पानी ) को मिलाकर बालों में लगाएं। हालांकि, इसे लगाने के बाद बालों को न धोएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags:    

Similar News