पपीता से कैसे बनाएं हेयर पैक

Update: 2023-02-28 14:29 GMT
पपीता जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी लाभदायक। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पपीता का इस्तेमाल से बालों को मजबूत बना सकते हैं। जी हां, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, पपीता से हेयर पैक कैसे बनाएं।
पपीता और जैतून तेल का हेयर पैक
इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए, पके पपीते के कुछ टुकड़े और ऑलिव ऑयल। इसके लिए सबसे पहले बाउल में इन टुकड़ों को मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
पपीता और शहद का हयर मास्क
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को काट लें। अब इसमें एक-दो चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण में आधा कप कोकोनट मिल्क डालें। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
दही के साथ
इसके लिए सबसे पहले पपीता को ब्लेंड कर लें, अब इसे साफ कपड़े की मदद से छान लें। इसमें दो-तीन चम्मच दही मिलाएं। अब इससे स्कैल्प पर मालिश करें। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
एलोवेरा के साथ
इस पैक को बनाने के लिए पपीते के छिलके को उतार लें। अब इससे पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
Tags:    

Similar News