अंगूर का हलवा बनाने की रेसिपी जाने विधि
इन दिनों शादी का सीजन (Winter Season) चल रहा है। शादी के बाद ससुराल में दुल्हन की पहली रसोई बहुत खास होती है।
अंगूर का हलवा बनाने की रेसिपी जाने विधि
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इन दिनों शादी का सीजन (Winter Season) चल रहा है। शादी के बाद ससुराल में दुल्हन की पहली रसोई बहुत खास होती है। इस दिन वह अपने नए परिवार के लिए कुछ ऐसे व्यंजन बनाना चाहती है, जो सबको भाए। परिवार के सदस्यों को भी दुल्हन के हाथों बने व्यंजनों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसीलिए आज हम आपको अंगूर का हलवा (Angoor Halwa) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप बना सकती हैं। सामग्री - लंबे मीठे अंगूर : 200 ग्राम -पिसी चीनी : 200 ग्राम -अरारोट : 3 बड़े चम्मच -खाने वाला हरा रंग : एक चुटकी -बारीक कटा बादाम : एक बड़ा चम्मच विधि - अंगूरों को साफ करके मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें पिसी चीनी मिला लें। -अरारोट और हरे रंग को एक कप पानी में घोल लें। पैन में अंगूर का पेस्ट डालकर लो फ्लेम पर पकाएं। -इसमें अरारोट का घोल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। -अंगूर का हलवा तैयार है। बारीक कटे बादाम से गार्निश कर सर्व करें।