Homemade Protein Shake: घर पर बनाएं होममेड प्रोटीन शेक, नोट करें रेसिपी
Homemade Protein Shake: बॉडी को स्ट्रांग और एनर्जेटिक बनाने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी माना जाता है. मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर महंगे और कभी-कभी केमिकल युक्त होते हैं, लेकिन घर पर बना होममेड प्रोटीन शेक न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पूरी तरह नेचुरल और सेहतमंद भी होता है. घर पर बना ये शेक आपके दिनभर की थकान मिटाकर बॉडी को एनर्जी से भर देता है. तो आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से घर पर आसानी से प्रोटीन शेक बनाने की विधि के बारे में|
होममेड प्रोटीन शेक बनाने के लिए सामग्री :
दूध – 1 गिलास (ठंडा)
ओट्स – 2 बड़े चम्मच (हल्का सा भुना हुआ)
केला – 1 (पका हुआ)
मूंगफली / बादाम / काजू – 7-8 (भिगोकर या ड्राई रोस्ट किए हुए)
पीनट बटर – 1 बड़ा चम्मच
शहद – 1 बड़ा चम्मच (मिठास के लिए)
कोको पाउडर – 1 छोटा चम्मच
होममेड प्रोटीन शेक बनाने की विधि :
सबसे पहले ओट्स को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें.
अब मिक्सर जार में दूध, केला, ओट्स, नट्स, शहद और पीनट बटर डालें.
सबको अच्छे से ब्लेंड करें जब तक शेक क्रीमी और स्मूथ न हो जाए.
फिर इसमें ऊपर से थोड़े कटे हुए बादाम या काजू डालकर सर्व करें|