homemade face pack :मुल्तानी मिट्टी और बेसन के मिश्रण से बना फेस पैक त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है. इसे लगाने पर आपके चेहरे पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं होता है जिस वजह से आप बिना किसी डर इसे स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. घर का बना फेस पैक नेचुरल चीजों से बना होता है और चेहरे को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है. ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर केमिकल-फ्री फेस पैक लगाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए फेस पैक को लगाकर ट्राई सकते हैं. ये फेस पैक चेहरे से टैनिंग कम करने के साथ ही त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है|
होममेड नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बेसन – दो चम्मच
मुल्तानी मिट्टी – एक चम्मच
रोज पाउडर – एक चम्मच
कच्चा दूध – 3- 4 बूंदे
पानी – जरूरत के अनुसार
होममेड नेचुरल फेस पैक बनाने का तरीका :
होममेड नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन को डालें.
अब इसमें मुल्तानी मिट्टी और रोज पाउडर डालकर मिश्रण को तैयार करें.
इसमें फिर कच्चा दूध और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
अब चेहरे को किसी फेस वॉश या क्लींजर से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें.
फिर नम चेहरे पर यह तैयार फेस पैक लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए इसे सूखने दें. यह पैक लगाते समय ध्यान रखें की आप आइब्रो और आंखों से इसे बचाकर लगाएं.
सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धोएं और फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं.
फेस पैक लगाने के क्या फायदे हैं?
मुल्तानी मिट्टी, बेसन और रोज पाउडर से बना ये फेस पैक त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी, धूल और ऑयल को नेचुरल तरीके से हटाने का काम करता है.
इसमें मौजूद बेन चेहरे की टैनिंग को कम करने में मददगार साबित हो सकता है.
रोज पाउडर में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है जो कि चेहरे को ठंडक देता है और स्किन पर नेचुरल ब्राइटनेस लाता है|
ये फेस पैक स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद करता है. साथ ही यह चेहरे से एक्ने, पिंपल और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मददगार भी होता है|
Tags: