Heat Pimples Remedy: गर्म हवा और पॉल्‍यूशन की वजह से चेहरे पर पिंपल्‍स और ब्‍लैकहेड्स पनपने लगते हैं जिसे हीट पिंपल्‍स के नाम से जाना जाता है। ये हीट पिंपल्‍स न केवल चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ते हैं बल्कि त्‍वचा पर दाग भी छोड़ जाते हैं। इन हीट पिंपल्‍स से छुटकारा पाने के लिए आप दादी मां के सदियों पुराने घरेलू नुस्‍खों का उपयोग कर सकते हैं। ये नुस्‍खे न केवल त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याओं से निजात दिलाते हैं बल्कि चेहरे की खोई चमक को भी वापस लाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
एलोवेरा और शहद पैक
एलोवेरा जेल त्‍वचा संबंधित रोगों के लिए रामबाण माना जाता है। ये त्‍वचा को आराम पहुंचाने के साथ पिंपल्‍स पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को भी रोकता है। हीट पिंपल्‍स के लिए ये बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है।
ऐसे बनाएं फेस पैक: पैक को बनाने के लिए 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल और ½ चम्‍मच शहद को एक कटोरी में अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें। अब इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। लगभग 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
लेमन फेस पैक
लेमन यानी नींबू में मौजूद विटामिन सी और एक्‍सफोलिएटिंग गुण हीट पिंपल्‍स को कम करने में सराहनीय भूमिका निभाते हैं। ये त्‍वचा को आराम देता है और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। नींबू के रस का नियमित इस्‍तेमाल करने से पिं‍पल्‍स के निशान को भी हटाया जा सकता है।
ऐसे बनाएं फेस पैक: लेमन फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्‍मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से पिंपल्‍स पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
हल्‍दी में भरपूर मात्रा में एंटी-सेप्टिक गुण होत‍े हैं जो त्‍वचा संबंधित समस्‍यओं से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन मानी जाती है। हल्‍दी में मौजूद करक्‍यूमिन सूजन को रोकने और बैक्‍टीरिया को मारने में मदद करता है।
ऐसे बनाएं लेप: हल्‍दी का लेप बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्‍मच दही और आधा चम्‍मच हल्‍दी डालकर स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें। लेप को पिंपल्‍स पर लगाएं और लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धोकर सुखा लें।
Tags: