Health Tips: सर्दियों में गुड़ खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Update: 2022-11-16 17:38 GMT
सेहत के लिए गुड़ को काफी लाभकारी माना जाता है। वहीं सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने से कई फायदे मिलते हैं। बता दें कि गुड़ शरीर में हीट पैदा करता है जिससे बॉडी टेम्परेचर मेनटेन रहता है।
अगर आप सर्दियों में गुड़ का सेवन करते हो तो आपको ये प्रमुख फायदे मिलेंगे-
1. सर्दी-जुकाम में कारगर- गुड़ सर्दी-जुकाम से निजात दिलाने में असरदार है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम छूमंतर हो जाता है। विंटर सीजन में गुड़ के सेवन से बंद नाक की समस्या से भी निजात मिलेगा।
2. गैस, कब्ज से छुटकारा- गुड़ को सेंधा और काला नमक में मिलाकर खाने से आपको खट्टी डकार से छुटाकारा मिलेगा। इसके साथ ही गुड़ गैस और कब्ज से भी राहत दिलाता हैं।
3. ब्लड सर्कुलेशन -हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ में मौजूद सोडियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं।
4. वेट लॉस में मददगार - गुड़ वजन घटाने में असरदार माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत रहती हैं। जो लोग जल्दी से वजन घटाना चाहते वो गुड़ का सेवन कर सकते है। इससे शरीर में मौजूद फैट कम होता है।
5. हड्डियों की मजबूती- गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। ठंड के मौसम में बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द रहता है तो उन्हें गुड़ अदरक के साथ खाना चाहिए।

Similar News