Health Tips: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सेब

Update: 2024-08-15 14:20 GMT
Health tips स्वास्थ्य सुझाव: सेब को लेकर अकसर यह कहावत सुनने को मिलती है कि रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकता है। बचपन से आपने भी सेब खाने से सेहत को मिलने वाले कई फायदों के बारे में सुना होगा। सेब में मौजूद विटामिन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब का सेवन हर किसी व्यक्ति को फायदा नहीं पहुंचाता है। जी हां, कुछ
लोगों
को सेब का सेवन संभलकर करना चाहिए। इसका अधिक सेवन उनकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
सेब का अधिक सेवन करने के नुकसान-
एलर्जी-
कुछ लोगों को सेब खाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को सेब खाने से त्वचा में खुजली, Rashes और सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी सेब खाने से एलर्जी होती है तो भूलकर भी इसका सेवन न करें।
मोटापा-
जो लोग पहले से ही मोटापे से परेशान हैं, उन्हें सेब का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। सेब में मौजूद कैलोरी और शुगर की अधिक मात्रा आपका वजन और ज्यादा बढ़ा सकती है। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो सेब का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
दस्त-
दस्त की समस्या से परेशान लोगों को भी सब नहीं खाना चाहिए। सेब में मौजूद फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है। जिसकी वजह से सेब का अधिक सेवन दस्त की समस्या और अधिक बढ़ा सकता है।
डायबिटीज-
डायबिटीज रोगियों को भी सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। सेब में प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। डायबिटीज रोगियों को सेब का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
पाचन संबंधी परेशानियां-
जो लोग पहले से ही पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन्हें सेब का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद Fiber पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लेकिन सेब का सेवन अगर अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो यह गैस, पेट दर्द और ऐंठन का कारण बन सकता है।
एक दिन में कितने सेब खा सकते हैं?
औसतन एक व्यक्ति एक दिन में एक से दो सेब खा सकता है। यदि आप इससे अधिक सेब खा रहे हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->