Health Tips: सुबह नाश्ता में भूलकर भी न करे इन चीजों का सेवन

Update: 2024-08-06 04:30 GMT
Health Tips हेल्थ टिप्स: सुबह किए जाने वाले नाश्ते का महत्व ज्यादातर लोगों को पता होता है। बावजूद इसके ऑफिस और कॉलेज पहुंचने की जल्दी या फिर डाइटिंग की वजह से कई बार लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। लंबे समय तक बनी रहने वाली इस आदत की वजह से व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से उसका शरीर जल्द ही रोगों की चपेट में भी आने लगता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुबह का नाश्ता स्किप करना शरीर को बीमारी की चपेट में लाना है। बीमारियों से बचे रहने के साथ शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं सुबह का
नाश्ता
ना करने से सेहत को होते हैं क्या नुकसान।
क्यों नहीं छोड़ना चाहिए सुबह का नाश्ता-
सुबह का नाश्ता व्यक्ति को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ शरीर को जरूरी Vitamins और मिनरल्स देकर हेल्दी भी बनाए रखता है। सुबह का नाश्ता न करने से व्यक्ति को मोटापा, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और स्ट्रेस जैसी सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी सुबह उठने के 1 घंटे के भीतर नाश्ता कर लेने की सलाह देते हैं।
सुबह का नाश्ता छोड़ने से सेहत को होते हैं ये नुकसान-
मोटापा-
लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। सुबह ब्रेकफास्ट न करने के कारण आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। ब्रेकफास्ट यानी दिन का पहला मील। रात भर की फास्टिंग के बाद सुबह किया जाने वाला नाश्ता, शरीर को एनर्जी देता है। लेकिन यही ब्रेकफास्ट अगर स्किप कर दिया जाता है तो शरीर में एनर्जी के लिए अधिक फैट और शुगर वाली चीजे खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। जो भविष्य में वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
पोषक तत्वों की कमी-
सुबह का नाश्ता करने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। लेकिन यही नाश्ता अगर स्किप कर दिया जाए तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के साथ डिफिशिएंसी डिजीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होनी संभावना भी बढ़ जाती है।
डायबिटीज का खतरा-
नाश्ता स्किप करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहता। जिसकी वजह से Diabetesहोने का खतरा बढ़ सकता है। जिन लोगों के परिवार में पहले से ही किसी व्यक्ति को डायबिटीज है, उसे अपने नाश्ते का खास ख्याल रखना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर-
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग नाश्ता नहीं करते उन्हें हाई ब्लड प्रेशर होने का जोखिम ज्यादा बना रहता है। सुबह नाश्ता न करने की वजह से लोगों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। ये सभी दिल की बीमारियों के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं। यही वजह है कि ब्रेकफास्ट न करने की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
कमजोर इम्यूनिटी-
सुबह का नाश्ता न करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर आपका शरीर कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का शिकार हो सकता है। बता दें, बॉडी की इम्यूनिटी ही व्यक्ति को कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों से बचाती है।
Tags:    

Similar News

-->