Health Tips: जाने घर पर फ्रोजन मटर खाने के भारी नुकसान

Update: 2024-08-02 12:25 GMT
Health care स्वास्थ्य देखभाल: मटर की कचौरी हो या मटर पनीर की सब्जी, मटर का स्वाद पसंद करने वाले लोग साल भर मटर खाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हालांकि, सर्दियों में मिलने वाली मटर न सिर्फ ताजी होती है बल्कि स्वाद में भी अच्छी होती है। इसके बावजूद कुछ लोग गर्मियों में भी मटर का स्वाद लेने के लिए फ्रोजन मटर का सहारा लेते हैं। फ्रोजन मटर आपको मटर छीलने की मेहनत से बचाती है और मटर खाने की आपकी लालसा को शांत करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। जी हां, फ्रोजन मटर का अधिक सेवन आपको कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है। आइए जानते हैं फ्रोजन मटर के सेहत से जुड़े ऐसे ही कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में।
मोटापा-
फ्रोजन मटर में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, मटर को फ्रिज करते समय इसमें कुछ प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जिनमें स्टार्च ज्यादा मात्रा में होता है। स्टार्च की अधिकता शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाकर मोटापे का कारण बन सकती है।
डायबिटीज-
फ्रोजन मटर का ज्यादा सेवन करने पर व्यक्ति के लिए Diabetes का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज किए मटर का स्वाद बनाए रखने के लिए उसमें स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। व्यक्ति जब मटर में मौजूद स्टार्च का अधिक मात्रा में सेवन करता है तो शरीर और ऊतकों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। यह स्टार्च चीनी में बदलकर डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।
ब्लड प्रेशर-
फ्रोजन की हुई हरी मटर में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जो हाई बीपी की शिकायत बढ़ा सकती है।
हार्ट डिजीज-
फ्रोजन मटर में फ्रेश मटर की तुलना में अधिक ट्रांस फैट मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स का सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, जिससे धमनियों में प्लाक जमने लगता है। जिसकी वजह से व्यक्ति के लिए हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
Tags:    

Similar News

-->