Health Tips: जाने दोपहर में सोना किन लोगों के लिए बताया गया है अच्छा

Update: 2024-08-16 13:16 GMT
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: दोपहर की नींद को लेकर अक्सर लोगों के मन में भ्रम रहता है। हालांकि स्टडी में पता चल चुका है कि थोड़ी देर की डे नैप दिमाग और सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इसके बावजूद अगर आप दिन में नहीं सोते हैं तो आयुर्वेद में लिखी इन बातों को जरूर पढ़ लें। आयुर्वेद के अनुसार दिन में सोना ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
इन लोगों को दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
स्टूडेंट्स
जो Students लगातार पढ़ाई करते हैं। उनके लिए दोपहर में सोना अच्छा होता है। इससे मेमोरी पावर बढ़ती है। साथ ही पढ़ा हुआ सारा याद रह जाता है। दिमाग को आराम देने के लिए दोपहर के वक्त स्टूडेंट्स का सोना अच्छा होता है।
हैवी वर्क करने वाले
आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों ने बहुत ज्यादा और मेहनत वाला काम किया है। शारीरिक परिश्रम किया है। उन्हें दिन में सोना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है। दरअसल, हैवी वर्क करने से वित्त बढ़ता है और थकान महसूस होती है। दिन में सोने से वात कम होता है और थकान दूर होती है।
सर्जरी या चोट
जिन लोगों की सर्जरी हुई है या चोट लगी है। उन्हें दिन में सोना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार वात बैलेंस होता है और चोट में आराम मिलता है।
कमजोर और अंडरवेट लोग
जिन लोगों का वजन कम है और उन्हें वजन बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे लोगों को दिन में सोना चाहिए। जिससे कैलोरी बची रहे और वजन बढ़ने में मदद मिले।
बूढ़े और बच्चे
60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और 10 साल से छोटे बच्चों को दिन में जरूर सोना चाहिए। जिससे उनकी एनर्जी बनी रहे।
इन लोगों को भी दिन में सोना चाहिए
ज्यादा गुस्सा करने वाले
दुखी इंसान को
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले को
छोटे बच्चों की मांओं को
मरीजों को
ऐसे लोगों को हर मौसम में दिन में सोना फायदा करता है।
किन लोगों को दिन में नहीं सोना चाहिए
-मोटापे या ज्यादा वजन वाले लोगों को दिन में सोने से बचना चाहिए
-ज्यादा खाना या ऑयली खाने वालों को दिन में सोने से बचना चाहिए। Ayurveda के अनुसार शरीर में कफ बढ़ जाता है और अपच की समस्या होने लगती है।
-जिन लोगों को कफ से जुड़ी दिक्कतें हैं। उन्हें दिन में नहीं सोना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ऐसे शरीर में कफ की समस्या बढ़ जाती है।
-कफ से जुड़ी बीमारियां मोटापा, डायबिटीज ऐसे लोगों को दिन में सोने से बचना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->