Health Tips: जाने खजूर रेसिपी और इसके अनेक फायदे

Update: 2024-08-15 18:28 GMT

Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: गर्मियों की शुरुआत हो रही है। साथ ही लोग शरीर को ठंडा रखने और हीट से खुद को राहत देने के लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं। बढ़ती गर्मी के साथ खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। जिससे एनर्जी बनी रहे। गर्मियों में बॉडी को कूल रखने में मदद करेगी सेलिब्रेटी Nutritionist रुजुता दिवेकर की बताई ये खास रेसिपी। जो अरब के देशों से ताल्लुक रखती है। खजूर और दही को मिलाकर बनी इस रेसिपी के फायदे भी बहुत ढेर सारे हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं खजूर और दही की रेसिपी और इसके गजब के फायदे।

पेट को ठंडा रखने में मदद
सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में ये रेसिपी खूब मदद करती है। साथ ही खजूर और दही को मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जो डाइजेशन और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
खराब मूड को सही करता है
खजूर और दही का मिक्सचर खराब हो रहे मूड को भी ठीक करने में मदद करता है। इसका कारण है खजूर में मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट। जो सेरोटोनिन हार्मोंस को बढ़ाने में मदद करता है और खुशी महसूस कराता है। जब आप खजूर और दही को मिक्स कर खाते हैं तो ये संतुष्टि और खुशी देता है। जिससे मूड सही होता है।
हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है
खजूर में मौजूद आयरन की मात्रा शरीर में हीमोग्लोबिन की समस्या को भी खत्म करती है।
डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं
सौ ग्राम खजूर में 314 किलो कैलोरी होती है। जो एनर्जी को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज भी 2-3 दिनभर में एक बार खजूर को आसानी से खा सकते हैं।
वेट लॉस के लिए बेस्ट खजूर
जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं वो खजूर खाकर आसानी से एनर्जी पा सकते हैं। ये वजन को बढ़ने नहीं देता है और पेट भरने का एहसास देता है।
कैसे बनाएं खजूर और दही का रायता
रुजुता दिवेकर के बताए खजूर और दही का रायता बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी।
घर में जमी दही
खजूर, आधे घंटे पानी में भीगे हुए
काला नमक
भुना हुआ जीरा पाउडर
किसी बाउल में घर में जमी दही को लेकर मिक्स करें। इसमे पानी में आधा घंटा भीगे खजूर को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्स कर लें। साथ ही काला नमक और फ्रेश भुना जीरा पाउडर मिक्स कर लें। बस तैयार है टेस्टी रायता। इसे खाएं और गर्मियों में बॉडी को ठंडक दिलाएं।
Tags:    

Similar News

-->