Hair Care: रूखे बालों को कहें अलविदा, घर पर बनाएं ये 5 होममेड हेयर सीरम
Hair Care: आज भी कई लोग ऐसे हैं जो बाजारू हेयर सीरम का इस्तेमाल करने से बचते हैं क्योंकि बाजारू हेयर सीरम में उच्च मात्रा में रसायन होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको 5 होममेड हेयर सीरम आइडिया बताएंगे जिससे आप बिना केमिकल की चिंता किए अपने बालों को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं। इसके अलावा इन सीरम का उपयोग दैनिक रूप से भी किया जा सकता है।
नारियल और बादाम सीरम
इसे बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच बादाम का तेल लें। इन दोनों को एक साथ मिलाएं और एक साफ बोतल में भरकर रख लें। इस मिश्रण को बनाते समय इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। इस तरह आप आसानी से घर पर ही सीरम बना सकते हैं और इसे रोजाना अपने बालों पर लगा सकते हैं।
एलोवेरा और गुलाब जल सीरम
हेयर सीरम बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, उसमें 1 चम्मच गुलाब जल अच्छी तरह मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं। फिर इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें और धो लें।
आंवला और नीम तेल सीरम
इस सीरम को बनाने के लिए 1 चम्मच आंवला तेल और 1 चम्मच नीम का तेल लें और आंवला और नीम के तेल को अच्छे से मिला लें, फिर इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगाएं और धो लें। यह आपके बालों में कंडीशनर की तरह काम करता है और रूसी को कम करता है।
जैतून और लैवेंडर तेल सीरम
इसे बनाने के लिए 2 चम्मच जैतून का तेल लें और उसमें 5-6 बूंदें लैवेंडर तेल की डालें, फिर दोनों को मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। यह सीरम बालों को मुलायम बनाता है और उनमें चमक लाता है।
"इस सीरम को बनाने के लिए 2 चम्मच आर्गन ऑयल और 1 चम्मच शहद लें, फिर इन्हें एक साथ मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। यह आपके बालों को पोषण देता है और उन्हें रेशमी बनाने में मदद करता है।