भारत

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव प्रसारण...बातचीत के बीच खौफनाक मंजर

jantaserishta.com
4 April 2025 10:21 AM IST
वीडियो कॉल पर मौत का लाइव प्रसारण...बातचीत के बीच खौफनाक मंजर
x
मचा कोहराम.
कानपुर: पति पत्नी के विवाद अक्सर इतने बढ़ जाते हैं कि भयानक मोड़ ले लेते हैं. कहीं हत्या तो कई रिश्ते से तंग आकर आत्महत्या जैसी चीज देखने को मिलती है. हाल में उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था. पत्नी मायके चली गई थी, और युवक उसे घर लौटने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं मानी. गुस्से और तनाव में आकर उसने कैंची से पहले गला काटा, फिर पेट और सीने पर वार किए.परिजनों के मुताबिक, युवक के पिता ने बताया कि बहू ने 2 अप्रैल को फोन पर धमकी दी थी कि हम अपने बेटे का चेहरा दोबारा नहीं देख पाएंगे.
26 साल का दिनेश उर्फ अजय बजरंगी, जो सिलाई का काम करता था, नौबस्ता हनुमंत विहार में अपने परिवार के साथ रहता था.उसकी शादी 22 जून 2023 को फतेहपुर की राधा से हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए.राधा अलग रहने की जिद करने लगी, जिससे दिनेश ने बारादेवी में किराए का कमरा ले लिया.दोनों वहां करीब आठ महीने तक साथ रहे, लेकिन हाल ही में फोन पर हुए झगड़े के बाद राधा मायके चली गई.
मृतक की मां संगीता देवी ने कहा कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था.पत्नी उसे मारती-पीटती थी और ठीक से देखभाल भी नहीं करती थी.वहीं पिता रामबाबू ने बताया कि 2 अप्रैल को बहू ने फोन कर कहा था कि अगर बेटे से मिलना है तो अभी मिल लो, क्योंकि जल्द ही वह उसे जेल भिजवाने वाली है.
युवक ने वीडियो कॉल के दौरान ही चाकू उठाया और गर्दन व शरीर पर वार किए.पत्नी यह सब देखकर चीखने लगी.शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक खून से लथपथ हो चुका था.उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story