Hair Care: नए बाल उगाने में बेहद फायदेमंद है प्याज का रस, जानें इस्तेमाल के तीन बेहतरीन तरीके

Update: 2025-09-24 01:15 GMT
Hair Care: स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों के बाल तेजी से झड़ने लगे हैं। ऐसे में लोग नए बाल उगाने के लिए कई प्रकार के उपायों को खोजते रहते हैं। प्याज का रस नए बालों को उगाने में मदद कर सकता है। प्याज का रस अपनी सल्फर सामग्री, एंटीऑक्सीडेंट गुणों और सूजन-रोधी गुणों के कारण कुछ प्रकार के बालों के झड़ने की समस्या में बालों के पुनः विकास को बढ़ाता है। ये रस बालों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और नए बालों के विकास में मदद करते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी नए बालों के विकास में प्याज का रस कई प्रकार से काम कर सकता है। कैसे,आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बालों के लिए इन तीन तरीकों से करें प्याज का इस्तेमाल:
मेथी और प्याज का रस: मेथी और प्याज का रस, दोनों मिल कर बालों की ग्रोथ बढ़ाने और इन्हें अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दरअसल, मेथी जहां मल्टीन्यूट्रिएंट्स से भरपूर है वहीं, प्याज का रस बालों की जड़ों को एक्टिवेट करने में मददगार है। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। तो, मेथी पीस लें और प्याज के रस में इस मिला कर अपने स्कैल्प पर लगाएं।
अलसी और प्याज का रस: अलसी और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। आपको बस करना ये है कि अलसी के बीजों को पीस कर इसमें प्याज का रस मिलाना है। फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से बाल शैंपू कर लें।
करी पत्ता और प्याज का रस: करी पत्ता और प्याज का रस, बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। ये दोनों एक्टिवेटर की तरह काम करने के साथ, बालों को पोषण देते हैं जिससे बाल अंदर से मजबूत और हेल्दी रहते हैं। साथ ही ये दोनों मिल कर बालों को काला करने में भी मदद करते हैं। तो, करी पत्ता पीस लें और फिर इसमें प्याज का रस मिला लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं। 40 मिनट छोड़ दें और फिर अपने बालों को शैंपू कर लें।
Tags:    

Similar News