Gud Poha Recipe: मात्र 10 मिनटों में बनने वाली यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी. जाड़े के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है. इसकी तासीर गर्म होने की वजह से इसे सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है. इसलिए अगर ठंडी सुबह में ब्रेकफास्ट के लिए गुड़ पोहा ट्राई करते हैं तो यह टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होगा. आइए अब आपको बताते हैं गुड़ पोहा बनाने की सिंपल रेसिपी|
गुड़ पोहा बनाने की सामग्री:
पोहा – 2 कटोरी
चूरा गुड़ – 1 कटोरी
कसा हुआ नारियल – 1 कटोरी
ड्राई फ्रूट्स – बादाम, किशमिश और काजू
1 चम्मच घी – ड्राई फ्रूट्स भूनने के लिए
नमक – स्वादानुसार
गुड़ वाला पोहा बनाने कि विधि:
गुड़ वाला पोहा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पोहा को धो लें.
वहीं दूसरी तरफ एक कटोरी में गुड़ का चूरा डालकर उसमें दो कटोरी पानी मिलाकर उसको गैस पर हल्का गर्म कर लें.
जब ये गर्म हो जाए उसके बाद इसमें एक कटोरी कसा हुआ नारियल मिक्स करें.
अंत में इसमें भिगोया हुआ पोहा और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें.
इसमें ऊपर से आप चाहे तो भुनें हुए ड्राई फ्रूट्स भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गार्निश कर सकते हैं.
अब आपका गुड़ वाला पोहा बनकर तैयार हो चुका है.
इसे आप प्लेट में डालकर गरमा गर्म सर्व कर सकते हैं|