Greek Lemon Rice: जानिए कैसे बनाएं ग्रीक लेमन राइस

Update: 2025-04-28 05:54 GMT
Greek Lemon Rice: ग्रीस के फेमस डिश ‘ग्रीक लेमन राइस’ की एक आसान और मजेदार रेसिपी। नींबू की खटास, हर्ब्स की ताजगी और चावल की नरमी से तैयार यह डिश आपके रोजमर्रा के खाने में एक ज़बरदस्त ट्विस्ट ला सकती है।
ग्रीक लेमन राइस सिर्फ स्वाद से भरपूर नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्रयोग किए गए ताजे नींबू का रस न केवल खाने को एक अलग ताजगी देता है, बल्कि विटामिन C से भी भरपूर होता है। वहीं, ऑलिव ऑयल और ताजे हर्ब्स इसे हल्का और डाइजेस्टिव बनाते हैं।
ग्रीक लेमन राइस किसी भी ग्रिल्ड वेजिटेबल्स, चिकन या फिश के साथ शानदार कॉम्बिनेशन बनाता है। यह डिश गर्मियों के लिए एक परफेक्ट लंच या डिनर ऑप्शन है, जो पेट पर हल्का और स्वाद में भरपूर होता है।
तो इस वीकेंड अपने किचन में एक छोटा सा ग्रीक फेस्टिवल लाएं और ट्राय करें यह झटपट बनने वाली, स्वादिष्ट ग्रीक लेमन राइस रेसिपी|
जरूरी सामग्री:
बासमती या लॉन्ग ग्रेन राइस – 1 कप
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
ऑलिव ऑयल – 2 बड़े चम्मच
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन – 2-3 कली (कटी हुई)
वेजिटेबल ब्रॉथ या पानी – 2 कप
ताजा डिल या पार्सली – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
नमक और काली मिर्च – स्वाद अनुसार
नींबू के टुकड़े – गार्निशिंग के लिए
1. एक भारी तले वाले पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। उसमें बारीक कटे प्याज और लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
2. अब इसमें धोकर छाने हुए चावल डालें और 1-2 मिनट तक भूनें।
3. इसके बाद वेजिटेबल ब्रॉथ (या पानी) डालें और नमक व काली मिर्च से स्वाद अनुसार सीजन करें।
4. ढककर धीमी आंच पर चावल पकने दें जब तक पानी सूख न जाए और चावल नरम हो जाएं।
5. अब गैस बंद करें और उसमें ताजा नींबू का रस और डिल या पार्सली डालकर धीरे-धीरे मिलाएं।
6. तैयार ग्रीक लेमन राइस को नींबू के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें।
Tags:    

Similar News