Gond Katira Face Pack :गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा गोंद कतीरा फेस पैक, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

Update: 2025-04-27 02:24 GMT
Gond Katira Face Pack : गर्मियों के मौसम में हमारी त्वचा को बहुत देखभाल की ज़रूरत होती है क्योंकि तेज़ धूप में त्वचा बहुत जल्दी टैन हो जाती है। ऐसे में गोंद कतीरा गर्मियों में त्वचा को राहत दिलाने के लिए एक बहुत ही कारगर और प्राकृतिक उपाय है। इसके कूलिंग गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं और जलन या रैशेज से बचाते हैं। आइए जानते हैं गोंद कतीरा के 3 आसान और असरदार फेस पैक और उनके फायदों के बारे में।
गोंद कतीरा और गुलाब जल फेस पैक:
सामग्री:
भीगा हुआ गोंद कतीरा – 1 चम्मच
गुलाब जल – 2 चम्मच
बनाने का तरीका:
रातभर गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें.
सुबह इसे अच्छी तरह मैश करें और गुलाब जल मिलाएं.
इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें.
फायदा – यह पैक चेहरे को ठंडक देता है, जलन और रैशेज को कम करता है|
गोंद कतीरा और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक:
सामग्री:
भीगा हुआ गोंद कतीरा – 1 चम्मच
मुल्तानी मिट्टी – 1 चम्मच
गुलाब जल या खीरे का रस – 1-2 चम्मच
बनाने का तरीका:
सभी चीज़ों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें.
फायदा – यह पैक अतिरिक्त तेल हटाकर मुंहासों को कम करता है और त्वचा को ठंडक देता है|
गोंद कतीरा और एलोवेरा जेल फेस पैक:
सामग्री:
भीगा हुआ गोंद कतीरा – 1 चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 चम्मच
नींबू का रस – 2-3 बूंद (अगर त्वचा ऑयली है)
सभी सामग्री मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
फायदा – यह डलनेस को दूर करता है, त्वचा को हाइड्रेट करता है और ठंडक देता है|
Tags:    

Similar News