Ginger Laddu: मानसून में बीमारियों से बचना है तो खाएं अदरक के लड्डू

Update: 2025-06-18 03:13 GMT
Ginger Laddu: मानसून शुरू हो चुका है। यह मौसम जितना खूबसूरत और सुहाना होता है, उतनी ही बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है। बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने की जरूरत होती है और इसके लिए कुछ खास फूड्स अपने डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनमें से एक अदरक के लड्डू भी हैं, जिसे कुछ जगहों पर सोंठ के लड्डू भी कहा जाता है।
अदरक के लड्डू बनाने के लिए सामग्री:
पिसी हुई सूखी अदरक – 100 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ गुड़ – 200 ग्राम
गेहूं का आटा – 1 कप
ताजा देसी घी – 4-5 बड़े चम्मच
कटे हुए सूखे मेवे – आधा कप
खसखस – 2 छोटे चम्मच
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
विधि:
अदरक के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पैन में ताजा देसी घी गर्म करें। अब उसमें गेहूं का आटा डालें और धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से भूनें।
आटे से जब हल्की खुशबू आने लगे, तो उसमें अदरक पाउडर डालें और 2-3 मिनट और भूनें।
इस बात का ध्यान रखें कि आटा को अधिक नहीं भुनना है वरना उसका स्वाद अदरक की पाउडर की वजह से कड़वा हो सकता है।
अब गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और मिलाएं।
फिर इसके बाद मिश्रण में सभी तरह के कटे हुए सूखे मेवे, खसखस और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन्हें आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर 15-20 दिन तक रख सकते हैं। इतने दिनों में ये खराब नहीं होते हैं जिस वजह से आप रोज एक लड्डू सुबह या शाम को दूध के साथ खा सकते हैं।
Tags:    

Similar News