आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका

को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका

Update: 2023-10-10 07:14 GMT
आयुर्वेद में कई सारे हर्ब्स को फायदेमंद माना जाता है। मेमोरी को बूस्ट करने से लेकर, स्ट्रेस को दूर करने तक इन आयुर्वेदिक हर्ब्स के कई फायदे हैं। ऐसा ही एक आयुर्वेदिक हर्ब है गिलोय। गिलोय को आयुर्वेद में अमृत कहा जाता है और इसके फायदे भी अमृत समान ही हैं। कोरोना के समय में भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए गिलोय का काफी इस्तेमाल किया जाने लगा था। गिलोय इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, ब्रेन के लिए टॉनिक होता है, स्ट्रेस को कम करता है और मेमोरी को बूस्ट करता है।
गिलोय में कई गुण पाए जाते हैं और कई बीमारियों से राहत पाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
गिलोय के फायदे
आयुर्वेद में गिलोय को बहुत उपयोगी माना जाता है। फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, कफ, कोल्ड और डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर करने में यह फायदेमंद होता है। गिलोय पेट से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बायोटिक, एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-डायबिटिक और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। हालांकि इसे सभी खा सकते हैं और इसके कोई खास साइड-इफेक्ट्स नहीं होते हैं लेकिन फिर भी अगर आप गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार, कैसे खाना चाहिए गिलोय?
गिलोय की पत्तियों और तने को रातभर भिगो दें। इसे क्रश करें फिर बॉइल करें। इसके बाद सुबह 1 गिलास पानी में इसे डालकर, आधा रह जाने तक उबालें। इसे छानकर पिएं।
गिलोय की आप सूख पाउडर के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप इसे रातभर पानी में भिगोएं। सुबह इसे चौथाई रह जाने तक उबालें और फिर छानकर पिएं। अगर आपको डायबिटीज नहीं हैं, तो आप इसमें स्वाद के लिए गुड़ डाल सकते हैं।
गिलोय की पत्तियों के साथ आप तुलसी की पत्तियां, हल्दी और लौंग मिलाकर भी काढ़ा बना सकते हैं।
गिलोय पाउडर को सुबह गर्म पानी और शहद के साथ लें। 1 टीस्पून गिलोय पाउडर को गुनगुने पानी में डालें, फिर शहद मिलाएं और सुबह सबसे पहले इसे पिएं।
सुबह गिलोय के जूस से आप अपने दिन की शुरुआत करें। 10मि.ली गिलोय के जूस को गुनगुने पानी में मिलाए। इसे खाने से पहले भी ले सकती हैं। लेकिन यह पचाने में भारी होता है इसलिए जिनका मेटाबॉलिज्म (मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के घरेलू उपाय) अच्छा हो, वे ही इसे लें।
Tags:    

Similar News