इस हरियाली तीज सिंपल मेहंदी से रचाएं अपने हाथ, देखे PHOTOS

सावन के महीने में महिलाएं पूरा श्रंगार करना पसंद करती हैं। इस महीने में आने वाली हरियाली तीज पर महिलाएं झूला झूलती हैं और सहेलियों के साथ पार्टी करती हैं।

Update: 2022-07-22 05:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   सावन के महीने में महिलाएं पूरा श्रंगार करना पसंद करती हैं। इस महीने में आने वाली हरियाली तीज पर महिलाएं झूला झूलती हैं और सहेलियों के साथ पार्टी करती हैं। गांव की बात करें तो वहां पर महिलाएं सावन के गीत गाती हैं और एंजॉय करती हैं। इन सब में सबसे जरूरी है मेहंदी। तीज के लिए महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यहां हम कुछ सिंपल और ईजी सर्कल मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दिखा रहे हैं। इनकों आप घर में खुद अपने हाथों से लगा सकते हैं।

सिंपल फूल डिजाइन

अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये बेस्ट है, इसे आसानी से लगाया जा सकता है। सावन के मौसम में फूल खिलते हैं ऐसे में ये डिजाइन काफी अच्छा है। अगर आप सबसे आसान मेहंदी डिजाइन से अपने हाथों को सजाना चाहते हैं तो आप इस डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकते हैं। ये डिजाइन दिखने में काफी सिंपल लग रहा है, लेकिन ये रचने के बाद काफी ज्यादा सुंदर लगता है।
भरे हाथ वाला सर्कल डिजाइन

इस तरह का डिजाइन काफी सिंपल है। सर्कल डिजाइन में आप इस तरह से मेहंदी लगा सकते हैं। यह हाथों पर काफी भरा हुआ दिखने के साथ बनने में भी बेहद आसान होता है। तीज पर आप इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकते हैं। ये काफी सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन है जिसे आप भी लगा सकते हैं ।
सिंपल बैक डिजाइन

बैक पर सिंपल डिजाइन लगाना है तो ये बेस्ट हैं। ये थोड़ा ब्रासलेट डिजाइन वाला है। इस तरह के डिजाइन से रचा हुआ हाथ काफी सुंदर लगता है। ये दिखने में मुश्किल लग सकता है लेकिन काफी आसान है।
सर्कल के साथ भरी हुई उंगलियां

हैवी लुक वाले हाथों के लिए ये अच्छा डिजाइन है। आजकल लड़कियां सिंपल मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में टिप्स काफी अच्छे हैं। इसमें दिल का डिजाइन बना हुआ है। ये भी लगने के बाद हाथों की सुंदरता को काफी बढ़ा देता है।

हाथों के पीछे इस तरह का डिजाइन लगाया जा सकता है। थोड़ा सा मुश्किल डिजाइन है लेकिन जब मेहंदी का रंग हाथों पर खिल जाता है तो ये डिजाइन बहुत अच्छा लगने लगता है।
Tags:    

Similar News

-->