गार्लिक टोमैटो सूप है शरीर के लिए फायदेमंद

Update: 2023-02-19 13:43 GMT
मौसम चाहे कोई भी हो सूप पीने का अपना अलग ही मज़ा होता है. इसलिए हम आपके लिए लाएं हैं गार्लिक टोमैटो सूप बनाने की आसान विधि. इसे पीने से शरीर को गरमाहट मिलती है, साथ ही ये हेल्दी सूप मौसमी बीमारियों से भी बचाता है.
Garlic-Tomato Soup
सामग्री:
6 टमाटर (कटे हुए)
3-4 लहसुन की कलियां (कुटी हुई)
10 ग्राम जिलेटिन (1/4 कप गुनगुने पानी में घोला हुआ)
2 तेज़पत्ते
आधा-आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर और मिक्स हर्ब
नमक स्वादानुसार
2 टीस्पून फेंटी हुई दही
थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां
और भी पढ़े: विंटर स्पेशल: सेलेरी सूप (Winter Special: Celery Soup)
विधि:
एक पैन में कटे हुए टमाटर, लहसुन, तेजपत्ते और कालीमिर्च पाउडर डालकर नरम होने तक पकाएं.
आंच बंद कर दें.
पैन को ढंककर 15 मिनट अलग रखें.
इसमें से तेजपत्ते निकाल लें और मिक्सी में पीसकर छलनी से छान लें.
इसमें मिक्स हर्ब, नमक, जिलेटिन का घोल और फेंटी हुई दही को अच्छी तरह मिक्स करें.
सूप बाउल में डालें और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
Tags:    

Similar News