garlic bread: बिना ओवन, घर पर बनेगी रेस्तरां में मिलने वाली गार्लिक ब्रेड, आसान सी रेसिपी मिनटों में तैयार
Garlic Bread Recipe: कई बार हमारा मन कुछ टेस्टी खाने का होता है. लेकिन इसके साथ ही बाहर का न खाने की वजह से हम अपना मन मार लेते हैं. लेकिन अगर आपको खाना बनाने में इंट्रेस्ट हो तो आप अपनी इस फूड क्रेविंग को घर पर भी खत्म कर सकते हैं. आज हम बात कर रहे हैं गार्लिक ब्रेड Garlic breadकी जो अमूमन पास्ता के साथ सर्व की जाती है. तो वहीं चीज गार्लिक ब्रेड के दीवानों की भी कोई कमी नहीं है. लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि मार्केट जैसा गार्लिक ब्रेड Garlic breadनहीं बन पाएगा. लेकिन आपका ऐसा सोचना गलत है. आज हम आपको बताएंगे घर पर मार्केट स्टाइल गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी.
गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सामग्री
गार्लिक ब्रेड
बटर
चीज स्प्रेड
चीज
चिली फ्लेक्स
ऑरिगेनो
गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी
गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले गार्लिक ब्रेड में चीज स्प्रेड लगा लें. इसके बाद इसमें चीज को फैलाएं. अगर आप चाहे तो इसके ऊपर उबले हुए कॉर्न और बारीक कटी प्याज भी रख सकते हैं. अब इसके ऊपर ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें. अब एक नॉन स्टिक तवा लें. उसमें बटर लगातक गार्लिक ब्रेड को रखें. और ऊपर से इसे लिड से कवर कर दें. 3-4 मिनट बिल्कुल स्लो आंच पर सिंकने दें. खोल कर देखें अगर चीज पूरी मेल्ट हो गई है तो गार्लिक ब्रेड को तवे से निकाल कर. गर्मा गर्म सर्व करें.