Ganga Saptami 2025: आज गंगा सप्तमी पे जरूर करें यह खास उपाय, कई प्रकार के ग्रह दोष होंगे दूर

Update: 2025-05-03 04:10 GMT
Ganga Saptami 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 3 मई 2025, शनिवार के दिन मनाया जाता है. कहते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा में स्नान करने और पूजन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन भगवान शिव की अराधना करना भी फलदायी माना गया है. गंगा सप्तमी के दिन यदि पूजा-पाठ के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाए जाएं तो कई प्रकार के ग्रहों से मुक्ति मिलती है|
गंगा सप्तमी के दिन जरूर करें यह खास उपाय:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की विधिवत उपासना करनी चाहिए और इस विशेष दिन पर किसी जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या धन का दान जरूर करना चाहिए|
गंगा सप्तमी के दिन यदि पवित्र स्नान न कर पाएं तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से भी जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कई प्रकार की ग्रह दोष दूर हो जाते हैं|
गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य, भगवान शिव और माता गंगा की पूजा करें और मां गंगा की फल, नैवेद्य, मिठाई धूप दीप इत्यादि से उपासना करें. पूजा के अंत में मां गंगा की आरती जरूर करें|
गंगा सप्तमी के दिन पूजा के दौरान मन में सकारात्मक विचार लाएं और किसी के भी प्रति द्वेष की भावना मन में ना लाएं. इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है. इस विशेष दिन पर पूर्ण श्रद्धा भाव से मां गंगा की उपासना करें|
गंगा सप्तमी के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें. ऐसा करने से ही पूजा का फल प्राप्त होता है और इस दिन मांस, मदिरा इत्यादि का सेवन भूलकर भी ना करें. इन उपाय और नियमों का पालन करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है|
Tags:    

Similar News