Ganesh Mantra : गणेश चतुर्थी पर इन 20 मंत्रों का जाप करें

Update: 2025-08-26 03:29 GMT
Ganesh Mantra : हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन गणपति बप्पा की भक्ति और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करते हैं। कई लोग अपने घरों और पंडालों में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करके पूरे दस दिनों तक विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। ऐसे में अगर बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो आप मंत्र
शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन के कठिन रास्ते भी आसान हो जाते हैं। विशेषकर गणेश चतुर्थी पर अगर पूरे नियम से मंत्रों का जाप किया जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है।
मंत्र जाप का महत्व:
माना जाता है कि गणेश जी के मंत्रों का नियमित जाप करने से जीवन से दुख और विघ्न दूर होते हैं। कार्यों में सफलता मिलती है।धन, बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है। गणेश चतुर्थी पर खासतौर पर इन मंत्रों का जाप करने की परंपरा है।
गणपति के 20 शक्तिशाली मंत्र:
ॐ गणाध्यक्षाय नमः
ॐ विघ्नराजाय नमः
ॐ एकदंताय नमः
ॐ विघ्नेश्वराय नमः
ॐ गजाननाय नमः
ॐ लम्बोदराय नमः
ॐ विघ्ननाशिने नमः
ॐ सुमुखाय नमः
ॐ सिद्धिविनायकाय नमः
ॐ धूम्रवर्णाय नमः
ॐ भालचन्द्राय नमः
ॐ गजमुखाय नमः
ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः
ॐ वक्रतुंडाय नमः
ॐ हेरम्बाय नमः
ॐ विनायकाय नमः
ॐ मूषकवाहनाय नमः
ॐ मंगलमूर्ति नमः
ॐ गजकर्णकाय नमः
ॐ वरदाय नमः
सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें।
गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
मन शांत करके इनमें से कोई भी एक मंत्र चुनकर 108 बार जाप करें।
मंत्रोच्चार करते समय उच्चारण स्पष्ट रखें और मन को एकाग्र करें।
Tags:    

Similar News