Gajar Ka Chilla : नाश्ते में गाजर से बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला

Update: 2025-11-25 04:36 GMT
Gajar Ka Chilla : सर्दियों में बाजार में बहुत सारी सब्जियां आ जाती हैं जैसे – गाजर, मटर, मूली और भी कई सारी. इस मौसम में मिलने वाली सब्जियों से हम बहुत तरह का डिश बनाते हैं जो लंच और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है. गाजर का हलवा सर्दियों के दिनों में लगभग हर घर में जरूर बनता है, लेकिन आज हम आपको गाजर का मीठा हलवा नहीं, बल्कि नाश्ते के लिए बनने वाला हेल्दी और स्वादिष्ट गाजर का चीला बनाने के बारे में बताएंगे. यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और सर्दियों के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट होती है. इसे आप कम मेहनत में बिना ज्यादा सामग्री के आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम गाजर का चीला बनाने की विधि|
गाजर का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
गाजर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
बेसन – 1 कप
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरत अनुसार
गाजर का चीला बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें फिर इसमें थोड़ा-थोडा पानी डालकर घोल तैयार करें.
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
अब आप गैस पर तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. आप एक बड़े चम्मच की मदद से चीला घोल को तवे के ऊपर डालकर गोलाकार फैला लें.
इसे दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सेंक लें और प्लेट में निकाल लें. चीला तैयार हो जाने के बाद आप इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें|
Tags:    

Similar News