बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर कुछ अच्छा नाश्ता खाने का मन करता है तो लोग अक्सर बाजार से गर्मा-गरम कचौड़ियां मंगवा लेते हैं।

Update: 2021-09-25 12:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर कुछ अच्छा नाश्ता खाने का मन करता है तो लोग अक्सर बाजार से गर्मा-गरम कचौड़ियां मंगवा लेते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो कोरोना काल के कारण हर चीज घर में बनाने लगी हैं। अब ऐसे में कचौड़ी को भी वह घर में बनाती हैं। हालांकि कुछ महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि वह घर में जब भी कचौड़ी बनाती हैं तो वह बाजार जैसी खस्ता नहीं बनती। ऐसे में कुछ बातें हैं जो कचौड़ी बनाते समय ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। कचौड़ी बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आटा सही तरीके से लगा हो। तो चलिए जानते हैं बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने की टिप्स के बारे में।

टिप 1

अगर आप आटा की कचौड़ी बना रही हैं तो ध्यान रखें की इन कचौड़ियों को आप स्टोर करके नहीं रख सकती। वहीं अगर आप मैदा की कचौड़ी बनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो ये 10 से 15 दिनों तक स्टोर की जा सकती हैं। अब ध्यान रखें इसका आटा कैसे लगाया जाता है। इसके लिए आपको चाहिए 2 कप मैदा, 10 से 12 चम्मच रिफाइन ऑयल, 2 चुटकी बेकिंग सोडा, पानी जरूरत अनुसार। अब सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा निकालें और इसमे तेल डालें। ध्यान रखें मोयन जितना अच्छा होगा कचौड़ी उतनी ही खस्ता होगी। इसमें अब 2 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं और पानी से अच्छे से आटा लगाएं।

टिप 2

आटे में मोयन की मात्रा सही है या नहीं इसको चेक करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आटे में जब तेल मिलाएं तो आटें को उसी से लगाएं। अगर मैदा अच्छे से लड्डू की तरह बंधने लगे तो फिर आटे में मोयन सही मात्रा में है। अगर ऐास ना हो तो तेल की मात्रा को बढ़ाएं बेकिंग सोड़ा की नहीं। कचौड़ी की मैदा थोड़ी टाइट लगती है।

टिप 3

मैदा लगाने के बाद इसे ढकना जरूरी है, लेकिन गीले कपड़े से नहीं। इसे किसी प्लेट से कम से कम 10 मिनट के लिए ढकें। इतनी देर में कचौड़ी में भरने की सामग्री तैयार की जा सकती है।

टिप 4

कई बार हर चीज सही होती है, फिर भी कचौड़ी खस्ता नहीं बनती ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब कचौड़ी को बेला जाता है तो बीच के हिस्से को महिलाएं पतला कर देती हैं और साइड के हिस्से को मोटा। जबकि किनारों को पतला करना सही है और बीच को मोटा।


Tags:    

Similar News