हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करे टिप्स

आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है

Update: 2023-02-20 17:51 GMT

अत्यधिक चिंता करने और तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिससे कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इनमें प्रमुख हृदयाघात है। इसके लिए डॉक्टर उच्च रक्तचाप के मरीजों को तनाव से दूर रहने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए डाइट में पोटेशियम रिच फ़ूड को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में सोडियम संतुलित रहता है। इसके अलावा, हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें-

वेट कंट्रोल में रखें
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन बढ़ने से बीपी भी बढ़ जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने वजन को कंट्रोल में रखें। अपनी डाइट में फाइबर रिच चीजों को शामिल करें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर रिच फूड्स खाने से पेट देर तक भरा रहता है। वहीं, बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।
सर्दियों में गर्म पानी से नहाएं
डॉक्टर हाई बीपी के मरीजों को सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की सलाह देते हैं। इससे मसल्स में तनाव कम होता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 10 मिनट तक गुनगुने गर्म पानी से नहाएं। इससे उच्च रक्तचाप में राहत मिलता है।
योग करें
आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। वहीं, मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी और हृदय रोग के मरीजों को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए सांस संबंधी एक्सरसाइज और योग रोजाना जरूर करें।
संगीत सुनें
संगीत सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे मन और मस्तिष्क दोनों शांत रहता है। खासकर, पसंदीदा गाने सुनने से शरीर में हैप्पी हार्मोन का उत्सर्जन होता है। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 30 मिनट पसंदीदा गाने जरूर सुनें। इससे उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Tags:    

Similar News

-->