Fashion tips: ज्यादातर महिलाओं को सर्दी में अपने कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करना नहीं आता। उन्हें समझ नहीं आता कि ठंड से बचने के लिए ऐसे कौन से कपड़े पहनें जो उन्हें गर्माहट भी दें और स्टाइलिश लुक भी दें। वहीं साड़ी, सूट या जींस के साथ किस तरह के वुलन कपड़ों को पेयर करना है, इसे लेकर भी महिलाएं असंजस में रहती हैं। अगर आप की भी यही परेशानी है तो फिक्र न करें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दी में खुद को आप किस तरह के कपड़ों से स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस सर्दी में किस तरह के वुलन कपड़े ट्रेंड में हैं?
आप इस सर्दी में वुलन कुर्तियां पहन सकती हैं। शॉर्ट कुर्तियों के साथ जींस को टीमअप करें। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा।
अगर आप टाॅप कैरी कर रही हैं तो वुलन जैकेट पहन सकती हैं। बाजार में डेनिम से लेकर कई अन्य वैरायटी के वुलन जैकेट मिल जाएंगे। जींस के अलावा अपने कुर्ता के साथ शाॅर्ट जैकेट को टीमअप कर सकती हैँ।
मैचिंग ब्लैजर और पैंट को टीमअप करके पहन सकती हैं। स्टाइलिश कोट या ब्लेजर के साथ मैचिंग वुलन पैंट या फिर डेनिम को पेयर करें।
आप शाॅर्ट या ओवर कोट को भी अपने ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं। ओवर कोट साड़ी लुक भी सुंदर लगेगा। जींस के साथ भी इसे टीमअप किया जा सकता है।