Fashion Tips: अलग तरीकों से स्टाइल करें सिंपल कुर्ती

Update: 2024-08-26 03:50 GMT
Fashion Tips: अक्सर महिलाएं यह सोचकर कुर्ती कम पहनती हैं कि इससे उनका लुक बोरिंग लगेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप बस कुछ स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान रख अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे किकुर्ती के साथ ऐसा क्या पहनें जो देखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो
स्कर्ट के साथ कुर्ती देगी एथनिक लुक
स्कर्ट के साथ केवल टॉप पहनती हैं? इसलिए आप स्कर्ट को एक ही बार पहनकर अलग रख देती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि आप इसके साथ कुर्ती भी
स्टाइल कर
सकती हैं। बस कुर्ती के साथ लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट पहनें। लेकिन कलर कॉन्ट्रास्ट का खास ध्यान रखें। अगर आपको एथनिक लुक चाहिए तो आप इसके साथ हैवी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।कुर्ती और स्कर्ट का पूरा सेट भी मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो अपनी पुरानी किसी भी स्कर्ट के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। या फिर आप मैचिंग कुर्ती-स्कर्ट भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो आपको इसके साथ झुमके और चोकर पहनना चाहिए। इससे आपका लुक पार्टी वियर लगेगा।
मिलेगा डिफरेंट लुक
आप अपनी सिंपल सी कुर्ती को सिगरेट पेंट के साथ ट्राई कर सकती है।इससे आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि यह आपको सिंपल से लेकर हैवी कढ़ाई डिजाइन तक में मिल जाएंगे। अक्सर महिलाएं जब किसी खास फंक्शन या पार्टी में जाती हैं तो वह सिंपल कुर्ती के साथ एंब्रॉयडरी वाली पैंट पहनती हैं। इसके साथ दुपट्टा लें। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टड इयररिंग्स और पेंडेंट नेकलेस पहनें। हेयरस्टाइल में आप ब्रेड्स बना सकती हैं
कन्ट्रास लुक के साथ कुर्ती के साथ पहने फ्लेयर्ड स्कर्ट
कुर्तियां कई तरह के डिजाइन और पैटर्न में उपलब्ध हैं। एक लंबी स्ट्रेट-फिटिंग एथनिक कुर्ती को लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पेयर करें। ये कॉन्बिनेशन कंट्रास्ट होना चाहिए। लुक को पूरा करने करने के लिए आप दुपट्टा पहन सकती हैं। कैजुअल या कॉकटेल पार्टी में स्कर्ट लहंगे के साथ एसिमिट्रिक कुर्ता पहने।
शृंग से करे अपनी कुर्ती स्टाइल
श्रग को केवल टॉप के साथ ही नहीं बल्कि आप कुर्ती के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इससे आपको मॉर्डन लुक मिलता है। अगर आप स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें। हालांकि, आप अपनी पसंद अनुसार लंबाई चुन सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->