एक्सरसाइज और योग से हेयर फॉल को रोकने में मिलती है मदद

हेयर फॉल की समस्या को रोकने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।

Update: 2023-02-22 17:44 GMT
खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव, शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन, प्रदूषण की वजह से बालों की समस्या होती है। इससे बाल गिरने और पकने लगते हैं। लंबे समय तक बाल गिरने से गंजेपन की समस्या हो सकती है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों का सेवन जरूर करें। इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें। इससे भी हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-
अंडे खाएं
अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही अंडे में बायोटिन भी पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बायोटिन की कमी से भी हेयर फॉल की समस्या होती है। इसके लिए डाइट में अंडे को जरूर शामिल करें।
हरी सब्जियां खाएं
हेयर फॉल की समस्या को रोकने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसमें आवश्यक पोषक तत्व आयरन, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, फोलेट और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए हरी सब्जियों का रोजाना सेवन करें।
खट्टे फल खाएं
खट्टे फलों में विटामिन-सी और डी भरपूर होता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या होती है। इसके लिए डाइट में विटामिन-सी रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। आप संतरे, अंगूर, स्ट्रॉबेरी आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।
सूखे मेवे खाएं
सूखे मेवे जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता, किशमिश में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, सूरजमुखी, चिया, अलसी के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से बाल मजबूत होते हैं।
प्याज का सेवन करें
एक्सपर्ट्स बालों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो बालों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आप प्याज को डाइट में जरूर शामिल करें। आप सलाद में भी प्याज का शामिल कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->