प्रसव के बाद आज भी महिलाओं को खिलाई जाती हैं ये चीजें

प्रसव के बाद आज भी महिलाओं

Update: 2023-06-23 08:02 GMT
महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी से लेकर प्रसव के बाद 6 माह तक का समय बहुत ही ध्यान देने लायक होता है। गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक महिलाओें को अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए, जरा सी भी लापरवाही बच्चे और मां के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। आज के इस लेख में हम आपको प्रसव के बाद महिलाओं के खानपान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएंगे कि उन्हें क्या खाने को देना चाहिए और क्या नहीं। इसके अलावा वह कौन से स्पेशल फूड हैं जो महिलाओं को आज भी प्रसव के दौरान खाने को दी जाती है। चूंकि प्रसव के बाद महिलाओं को ठंड लगने से बचाने के लिए उन्हें ठंडे खान पान से परहेज करने की सलाह दी जाती है। साथ ही उनके शरीर को गर्माहट पहुंचाने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
सोंठ, पिपली और गुड़ के लड्डू
मैटरनिटी पीरियड में महिलाओं को हर रोज 2-3 सोंठ, पिपली और गुड़ से बने लड्डू भी खाने को दिए जाते हैं। इन सभी चीजों का तासीर गर्म होता है और महिलाओं के शरीर को प्रसव के बाद जल्दी रिकवर करने के लिए फायदेमंद है। इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले सोंठ, पिपली और काली मिर्च को घी में तल लें। फिर इसे मिक्सी में पीसकर इसमें गुड़ और घी मिलाकर इससे लड्डू बनाएं।
बिरली भात
महिलाओं के लिए बिरली बनाई जाती है। यह एक तरह का पाउडर है जिसे पिपली और हल्दी पाउडरको घी में भूनकर बनाया जाता है और इसे जार में पीसकर खाने से पहले गर्मा गरम घी में इसे मिलाकर साधारण चावल के साथ खाने को दिया जाता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी पहुंचाता है।
तिल, मेथी और अलसी के लड्डू
गांवों में आज भी मेथी, अलसी और तिल से अलग-अलग लड्डू बना कर खाने को दिया जाता है। स्वाद में ये कड़वे होते हैं लेकिन सेहते के लिए इनके कई सारे लाभ होते हैं।
लाल सुपारी का पानी
प्रसव के बाद महिलाओं को साधारण पानी के बदले लाल सुपारी को पानी में उबालकर पीने को दिया जाता है।
गोंद और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू
गोंद और ड्राई फ्रूट को अच्छे से भूनकर इसे गुड़, खजूर और अंजीर के मदद से बांध कर ये लड्डू बनाया जाता है। शरीर को ताकत देने के साथ साथ जल्दी रिकवर होने के लिए यह फायदेमंद है।
आज भी इन चीजों को प्रसव के बाद महिलाओं को खाने के लिए दिया जाता है ताकि वे जल्दी स्वस्थ हो और उनके शरीर को पोषण मिले। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो। इस लेख को लाइक और शेयर करें, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News

-->