लाइफ स्टाइल : कई बड़ी पार्टियाँ अब घरों तक ही सीमित हो रही हैं और उनमें शामिल होने वाला खाना भी घर पर ही बनाया जाना पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर पार्टी रखने वाले हैं तो आज हम आपके लिए वियतनामी लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो एक बेहतरीन स्नैक साबित होगी. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप चावल (पका हुआ)
- आधा कप मिक्स सब्जियां
- 2 चम्मच चिली सॉस
- 2 चम्मच मक्के का आटा
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच टमाटर सॉस
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ब्रेड के 3 स्लाइस
- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
- तलने के लिए तेल
- कुछ आइसक्रीम स्टिक
बनाने की विधि
- तलने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री मिलाकर लंबे रोल बना लें.
-आइसक्रीम स्टिक लगाकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें.
- शेज़वान सॉस के साथ परोसें.
चावल बनाने की विधि
- एक पैन में भीगे हुए चावल, आवश्यकतानुसार पानी और एक चुटकी नमक मिलाकर ढककर नरम होने तक पकाएं.
- जब चावल नरम हो जाएं तो इसे आंच से उतार लें.
Tags: