Fruits में इन चीजों को डालकर खाना पड़ सकता है भारी

Update: 2024-08-16 13:23 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: स्वाद बढ़ाने के लिए हम खान-पान में कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनकी पौष्टिकता घटा देते हैं। जैसे चाय में चीनी और दूध मिलाना, दही में नमक या चीनी मिलाना या फलों में चाट मसाला और नमक मिलाना। फल हेल्दी डायट का हिस्सा हैं। इनमें कई सारे ऐसे Anti-oxidants पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। कई लोग इसका फ्रूट सैलड बनाते हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी खाते हैं। यहां जानें फल खाने में क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए।
नमक डालने के नुकसान
गर्मी का मौसम है, तरबूज खाते वक्त कई लोग इसमें ऊपर से काला नमक या चाट मसाला डाल लेते हैं। वहीं कुछ लोग खरबूजे पर चीनी डालकर खाते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके इसके पोषक तत्व खत्म कर रहे हैं? जब हम फल पर नमक या चीनी डालते हैं तो ये ज्यादा पानी छोड़ते हैं। ऐसे में पानी के साथ इसके अंदर के कई पोषक तत्व निकल जाते हैं। अगर फल आप हेल्थ के लिए खा रहे हैं तो आपको कम फायदा मिलेगा।
बढ़ जाता है सोडियम
नमक डालने से फलों में सोडियम बढ़ जाता है। फलों में काफी मिनरल्स होते हैं और इन्हें अलग से नमक की जरूरत नहीं होती। ऐसा करना आपकी किडनी को निकसान पहुंचा सकता है। अगर किडनी से जुड़ी समस्या है तो खासतौर पर ऐसा न करें।
पेट रहेगा भारी
नमक डालने से फलों का पीएच बदल जाता है। इस वजह से फल खाने के बाद पेट फूल सकता है। आप ज्यादा फल खा लेंगे तो पेट भारी रहेगा।
न भूलें ये स्टेप
फलों को खाने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धोना भी जरूरी है। आजकल ज्यादातर फलों पर खतरनाक Pesticides  छिड़के जाते हैं। अगर आपने सावधानी न रखी तो फायदे से ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। फलों को कुछ देर तक पानी में भिगाकर रखें। इन्हें नमक, बेकिंग सोडा या विनेगर में कम से कम 20 मिनट छोड़ दें। इसके बाद प्लेन पानी से धोएं तब खाएं।
Tags:    

Similar News

-->