सिर्फ फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी बादाम खाना, शरीर में हों यह परेशानियाँ तो बनाए दूरी

सिर्फ फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक

Update: 2023-06-20 12:15 GMT
बादाम एक लोकप्रिय सूखा मेवा है। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। प्रसिद्ध कहावत है कि कमजोर दिमाग वालों को बादाम खाने चाहिए। इसे खाने से दिमाग तेज और हड्डियां मजबूत होती है। बादाम खाने के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई तरह के व्यंजनों में बादाम का इस्तेमाल किया जाता है। बादाम को खाने के बारे में कहा जाता है कि बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के लिए भीगे हुए बादाम को खाना चाहिए। भीगे हुए बादाम कच्चे की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।
अधिकांश घरों में महिलाएं अपने बच्चों को सर्दी के दिनों में भीगे हुए बादाम खाने को देती हैं। बादाम का सेवन भिगोकर ही क्यों किया जाता है, सूखे बादाम क्यों नहीं। बुर्जुगों का कहना है कि छिलके सहित बादाम खाना उतना फायदेमंद नहीं होता, जितना बगैर छिलके वाले बादाम खाने से होता है। इसका प्रमुख कारण है छिलकों का आपके पोषण में रूकावट पैदा करना। बादाम के छिलके में टैनीन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो कि इन पोषत तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।
अगर आप सूखे बादाम का सेवन करते हैं, तो छिलकों को निकालना संभव नहीं होता, जबकि बादाम को पानी में भिगो देने पर इससे छिलका आसानी से निकल जाता है। ऐसे में आपको बादाम का पूरा पोषण मिल पाता है, जो छिलकों के रहते नहीं मिल पाता। यही कारण है कि कच्चे यानी सूखे बादाम की जगह भीगे हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), फॉस्फोरस और कॉपर के अच्छे स्रोत में शामिल बादाम का नियमित रूप से सेवन आपको सेहतमंद जीवन प्रदान कर सकता है। रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाने से आप दिल की बीमारियों, मोटापे और दिमाग की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक मुट्ठी बादाम (जो कि करीब 28 ग्राम होते हैं) में 3.5 ग्राम फाइबर, 6 ग्राम प्रोटीन और 14 ग्राम फैट होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और मैंग्नीज की भी समृद्ध मात्रा पाई जाती है।
शरीर के लिए जरूरी कई प्रोटीन, फैट, विटामिन्स और मिनरल्स की आपूर्ति करने वाले बादाम का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं।
बादाम खाने के कई फायदे हैं। सही भी है लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जिनको बादाम नहीं खाने चाहिए। इनको खाने से उनको तकलीफ हो सकती है।
आइए डालते हैं एक नजर उन पर जिनको बादाम नहीं खाने चाहिए या उससे बचना चाहिए
- उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) वाले व्यक्तियों को बादाम के सेवन करने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि उन्हें लगातार उच्च रक्तचाप की दवाइयाँ लेनी पड़ती हैं, जिनके चलते बादाम का सेवन उनके लिए नुकसान दायक हो सकता है।
- उन लोगों को भी बादाम नहीं खाने चाहिए जिन्हें किडनी में पथरी या गॉलब्लेडर की परेशानी है।
- यदि आपको पाचन संबंधी परेशानी है तो भूलकर भी बादाम का सेवन न करें। बादाम में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो पाचन संबंधी परेशानी को बढ़ाने का काम करता है।
- अगर कोई व्यक्ति एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहा हो, उस दौरान उसे भी बादाम खाना बंद कर देना चाहिए। बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जिसके सेवन से शरीर में दवाइयों का जो असर होना चाहिए, वह प्रभावित हो सकता है।
- जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।
- यदि किसी को एसिडिटी की शिकायत रहती हो, तो उन्हें भी बादाम नहीं खाना चाहिए।
बादाम खाने के फायदे
—ब्लड सर्कुलेशन और याददाश्त होती है बेहतर।
—पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और वजन घटाने में कारगर।
—गर्भावस्था में भीगे बादाम खाने से फॉलिक एसिड की मात्रा की पूर्ति होती है और ये न्यूरल ट्यूब में होने वाले डिफेक्ट्स से बचाता है।
—हाई ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है बादाम।
—बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कम।
सिर्फ बादाम से नहीं बादाम तेल से मिलते हैं ये फायदे
—मेहंदी में मिलाकर बादाम तेल लगाने से बाल काले हो जाते हैं।
—बादाम तेल में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
—बादाम तेल के सेवन से लगातार पेट दर्द, मल त्याग में तेज दर्द और घंटो बैठे रहने के बाद भी पेट साफ न होने की समस्या खत्म होती है।
—बादाम के तेल का सेवन कर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
—बादाम तेल के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
—बादाम तेल शरीर की गंदगी को निकालने का भी काम करता है और शरीर साफ करता है।
बादाम सूप के फायदे
हाई फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, सेलेनियम, जस्ता, कैल्शियम, मैग्नीशियम और बी विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भूरपर बादाम सूप भी आपके शरीर के लिए बेहत फायदेमंद होता है। बादाम का सूप बढ़ते बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर बच्चा सूप नहीं पीता है तो आर बादाम को फ्राई, भिगोकर या फिर भूनकर भी खिला सकते हैं।
वैसे तो बादाम खाना सभी को पसंद है लेकिन कुछ लोगों को बादाम खाने से एलर्जी हो जाती है। इसलिए सवाल ये उठता है कि किन लोगों को बादान नहीं खाना चाहिए। आगे लेख में जानिए कि शरीर में किन समस्याओं के कारण बादाम नहीं खाना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->