Easy Kimchi Recipe: कोरियन खाने में किमची सलाद काफी खास होता है, जो एक साइड डिश की तरह खाया जाता है। इसका सेवन अचार के रूप में लोग करते हैं, क्योंकि ये खाने में काफी चटाकेदार होता है।
बाजार में ये काफी महंगा मिलता है, इसलिए हम आपको घर पर ही किमची बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाकर आप स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं। तो आइए देर न करते हुए आपको भी आसान विधि से किमची सलाद बनने की विधि बताते हैं।
किमची बनाने की मुख्य सामग्री:
पत्तागोभी – 1 मध्यम आकार की
नमक – 1/4 कप
पानी – लगभग 5 कप
पेस्ट के लिए:
लहसुन – 8-10 कलियां
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
प्याज – 1 छोटा
कोरियन रेड चिली फ्लेक्स - स्वादानुसार
सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
चीनी – 1 टीस्पून
पानी – 2 टेबलस्पून
अन्य सामग्री:
हरी प्याज – 3-4
गाजर – 1
मूली – 1/2 कप
विधि:
किमची बनाने के लिए सबसे पहले को पत्तागोभी को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे 4 भागों में काट लें और फिर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें इसे आपको लंबाई में काटना है। अब एक बड़े से बाउल में पत्तागोभी को रख लें और फिर उसमें नमक डालें। थोड़ा सा पानी डालकर इसे 1.5 से 2 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि नमक पत्तागोभी में अच्छे से मिक्स हो जाएं।
अब इस पत्तागोभी को धो लें, ताकि इसमें सिर्फ नमक का स्वाद रह जाए और अतिरिक्त नमक निकल जाए। इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक, प्याज, चीनी, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस और थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। इसका पेस्ट एकदम महीन ही बनाना है। अब एक कटोरे में नमक वाली पत्ता गोभी, लंबी और बारीक कटी गाजर, बारीक कटी मूली डालें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ मसाला मिक्स करें।
सबसे आखिर में ऊपर से हरा प्याज डालें। अब एक से दो दिन तो इसे कांच के जार में कमरे के तापमान पर ही रखें। एक दिन के बाद इसे एक हफ्ते के लिए फ्रिज में रख दें। एक हफ्ते के बाद इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। किमची को आप राइस, नूडल्स, कोरियन स्ट्यूज़, फ्राइड राइस या नाश्ते में साइड डिश की तरह खा सकते हैं।