Dry Fruit Pulao: डिनर में आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट पुलाव

Update: 2025-12-31 07:15 GMT
Dry Fruit Pulao: ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाना बहुत आसान है. न्यू ईयर के खास मौके पर आप इसे डिनर में बनाकर मेहमानों और घरवालों को खुश कर सकते हैं. आप इस पुलाव को दाल तड़का के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने की आसान रेसिपी|
सामग्री :
बासमती चावल- 1 कप
जीरा- 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता- 1
काजू- 12-15 (आधे कटे हुए)
दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
लौंग- 2-3
बादाम- 10-12 (पतले कटे हुए)
किशमिश- 3 बड़े चम्मच
घी- 2 बड़े चम्मच
इलायची- 1-2
नमक- स्वादानुसार
पानी- 2 कप
ड्राई फ्रूट पुलाव को कैसे तैयार करें?
ड्राई फ्रूट पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को धो लें और इसे आप 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच घी को डाल दें. अब आप इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी को डाल दें. इसके बाद आप इसमें काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद आप किशमिश को भी डालकर थोड़ी देर भूनें.
फिर इसमें पानी डालें और पानी में उबाल आने दें. अब आप चावल को डाल दें. स्वादानुसार नमक को डाल दें और अच्छे से मिला लें. कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर चावल पकने दें. चावल जब मुलायम हो जाए और सारा पानी सूख जाए तब आप गैस को बंद कर दें. इस तरीके से आसानी से आप ड्राई फ्रूट पुलाव को बना सकते हैं|
Tags:    

Similar News